Posts

Sacche sadhu ki pahechan सच्चे साधु की पहचान

Image
                                             साधु साधु ----जो चीजें नहीं देखनी चाहिए उन्हें मैं नहीं देखूगा । जो बातें नहीं सुननी चाहिए , जिन्हें सुनने से मानसिक अधोगति हो सकती है उससे मैं दूर रहूंगा । जो बातें नहीं सोचनी चाहिए , जिन्हें सोचने से अधोगति हो सकती है ऐसी बहुत सी बातें भी मैं नहीं सोचूंगा यही एक साधु का काम है ।  मान लीजिए , किसी ने आपको दो कटु बातें सुना दी । फिर गुस्से में आकर आप उसे मारें - पीटें तो यह बात ठीक नहीं है । ऐसे समय में आपको अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए । आपको अपने वचन पर नियंत्रण रखना चाहिए । कोई बात बोलने के पहले सोचें कि क्या बोलना चाहिए , क्योंकि बोलने के बाद मुश्किल हो जाती है । एक बार बोली गई वाणी को वापस लेना संभव नहीं होता । हमें हर परिस्थिति में संयम रखना चाहिए । अपने मन को काबू में रखना चाहिए । यही है एक साधु का लक्षण ।  साधु बनने के लिए हिमालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है , घर में बैठकर भी साधु बना जा सकत...

Khushi kese prapt kare खुशी कैसे प्राप्त करे

Image
            How to get Happiness खुशी  ----प्रत्येक व्यक्ति खुश रहने की कामना करता है , लेकिन रहता नहीं । इसका प्रमुख कारण यह है कि व्यक्ति अपने मन में बेवजह के अवसादों से चिंताग्रस्त रहता है । वह उन काल्पनिक चिंताओं की छवि को हृदय में आकार देकर रखता है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है । इसी तरह कई बार व्यक्ति पुरानी पीड़ाओं के घाव को पीड़ामुक्त होने के बाद भी स्मरण करता रहता है ।  हमारे हृदय में अवचेतन मन 24 घंटे उपस्थित रहता है । यह अवचेतन मन व्यक्ति के अंतर्मन में रहता है । जो व्यक्ति काल्पनिक परेशानियों को दिन रात सोचते रहते हैं , अवचेतन मन में उन काल्पनिक परेशानियों का बोझ ' बढ़ता रहता है । व्यक्ति के चेहरे पर उन काल्पनिक परेशानियों के बोझ बीमारी , चिंता , क्रोध , ईर्ष्या के रूप में उजागर होते रहते हैं ।  खुशी दरसअल मनं की एक अवस्था है । इसे मन के अंदर ही प्राप्त किया जा सकता है । भौतिक वस्तुएं जैसे नौकरी , विवाह , अच्छा भोजन , घर , गाड़ी आदि क्षणिक आनंद प्रदान करती हैं , लेकिन खुशी नहीं । खुशी तो वह अवस्था है जिसे प्रकृति ने निः...

Prathvi ke devta पृथ्वी के देवता

Image
                     The God of  the Earth प्रत्यक्ष देवता ---हमारी परंपरा में देवता उसे कहा गया है जो जीवमात्र को निरंतर देता ही रहता है और बदले में कभी कुछ चाहता नहीं है । इसीलिए हमारे वेद पृथ्वी , अग्नि , जल , पर्वत , वायु और वृक्षों की प्रार्थना करते हुए कहते हैं कि ये सभी देवता यथा रूप में मनुष्य के लिए सदा उपलब्ध रहें , क्योंकि बिना इनके मनुष्य जीवन की ही नहीं ,  सृष्टि में आए हुए किसी भी जीव के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है ।  पृथ्वी की स्तुति में वेद कहते हैं कि यह हमारी माता है और हम सभी इसके पुत्र हैं । यह हमें रहने का आधार देती है । इसकी कोख से ही हम अन्न , जल तथा वस्त्रादि सभी पदार्थ प्राप्त करते हैं । इसके विस्तार का ही यह प्रताप है कि हम सभी जीव स्वेच्छा और स्वच्छंदता से इसमें विचरण करते रहते हैं ।  अग्नि दो प्रकार की होती है । एक प्रत्यक्ष अग्नि और दूसरी अप्रत्यक्ष अग्नि । प्रत्यक्ष अग्नि सभी को प्रकाश देती है तथा अपनी ऊष्मा से शीतादि ऋतुओं में भी जीव मात्र की रक्षा करके सबका जीवन स...

Isthir mane ki mahima स्थिर मन की महिमा

Image
                    Stable mind स्थिर मन  ---मन का बल परमात्मा की कृपा से प्राप्त होता है । यह समय है मन की शक्ति को पहचानने का । मन जब चंचल होता है सांसारिक चमक - दमक की ओर दौड़ता है । जब यह स्थिर हो जाता है तो अंतर्दष्टि का धुंधलका छंटने लगता है ।  जीवन का सच दिखने लगता है । वास्तविक आकर्षण तो ईश्वर की रची सृष्टि में है । आज जब बाहर के मनुष्य रचित रंगों , रसों को भोगने के अवसर संकुचित और सीमित हो गए हैं , तब ईश्वर और सृष्टि से निकटता का सुयोग बना है ।  अब बंद घर की खिड़की खोलकर मन की आंखों से वह सौंदर्य देखने का समय है जो सामान्य जीवन में निकट होते हुए भी उपेक्षित रहा ।  स्थिर मन से देखें तो अब नित्य प्रातः उगने वाला सूर्य अधिक आकर्षक लगने लगेगा । स्थिर मन के आनंद की अनुभूति अद्भुत होती है जिससे हम संसार की भागदौड़ में वंचित रहते हैं ।  इसी कारण जीवन सदा दुविधाओं में झूलता रहता है । अज्ञानतावश हम इसे ही जीवन का ढंग मान लेते हैं । हम यह नहीं समझते कि परमात्मा ने हमें जो मानव जीवन दिया वह पुण्य कर्मों...

Pita ki mamta kya hoti hai पिता की ममता क्या होती है।

Image
                      पिता की ममता पिता की ममता  ___मां की ममता दुनिया की सबसे बड़ी अनुभूति है । सच भी है कि मां के समान कोई भी नहीं होता । मानसिक संवेदनाएं मां से अधिक अन्य किसी को स्वीकार नहीं करतीं । यहां तक ठीक है , लेकिन मां के वात्सल्य का सबसे बड़ा पूरक तो पिता है । वह अपनी ममता को हृदय में दबाए सबकुछ न्योछावर करने के लिए पूरा जीवन लगा देता है ।  पिता अपनी संतान के लिए भी हर क्षण मरता है । यह विडंबना ही कही जाएगी कि मां की ममता में ही सब खो जाते हैं , पिता की ममता को स्पर्श करने का समय ही नहीं बचता । पिता के कठोर व्यवहार में ममता का सागर नहीं खोज पाते । यह कितना बड़ा अन्याय है , पिता के प्रति । मां के पास तो सभी जाते हैं , लेकिन पिता के पास मन की गहराइयों तक कोई जाना नहीं चाहता ।  पिता की ममता गहराइयों तक अंदर ही अंदर हर दिन नवीन आकार ग्रहण करती है । मां तो हर रोज ममता में जीती है , जबकि पिता हर रोज इसमें जीता ही नहीं , बल्कि मरता भी है ।  मां की कहानी सुखांत है , पिता की कहानी में दुखांत है । ...

Ramayan se prerna रामायण से हमे क्या प्रेरणा मिलती

Image
      What inspires us from Ramayana                  रामायण से प्रेरणा ----इन दिनों दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण को व्यापक स्तर पर दर्शकों का स्नेह मिल रहा है । वास्तव में यह मात्र एक धारावाहिक नहीं , बल्कि भारतीय संस्कृति की विशेषताओं से आबद्ध जीवन दर्शन है । यह जिस राम कथा पर आधारित है उससे प्रत्येक मनुष्य अपने नैतिक उत्थान के लिए प्रेरणा ले सकता है । इसके आदर्श एवं सिद्धांत देश और काल की सीमाओं से आबद्ध नहीं है , अपितु उनकी सार्वभौम मान्यता भी है ।  रामायण से हमें जीवन के प्रति एक विशिष्ट दृष्टिकोण मिलता है । इसमें श्रीराम का विनम्र आचरण और अपने से बड़े और छोटे सबको सम्मान देने की शिक्षा देता है ।  इससे यही सीख मिलती है कि तमाम संसाधनों और वैभव के बावजूद सबसे अपेक्षित व्यवहार करना चाहिए । हमें पशु - पक्षियों से भी प्रेम और करुणा से पेश आना चाहिए । सच्चा मानव वही है जो सबसे समानता से पेश आता है ।  रामायण में माता - पिता को देवता के समान स्थान मिला है । रामायण की प्रासंगिकता आज के समय में इसलिए औ...

Bhagya ka nirman kese kare अपने भाग्य का निर्माण कैसे करे

Image
                                   ।भाग्य  का निर्माण।    भाग्य निर्माण ---विपरीत परिस्थितियों में अक्सर लोग घुटने टेक देते हैं । ऐसे में हालात से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और लोग परिस्थितियों के दास बनकर रह जाते हैं । हालांकि जो लोग हालात से लड़ना जानते हैं वे अपना भाग्य निर्माण स्वयं करते हैं और इतिहास पुरुष बन जाते हैं । कष्टदायक परिस्थितियों में पड़कर भी जिन लोगों ने श्रम , संयम , स्वाध्याय , सेवा , ईश्वर भक्ति , देशभक्ति , एकाग्रता और लगन का दामन नहीं छोड़ा निश्चित रूप से वे महान बने ।  भारत और विश्व इतिहास ऐसे लोगों के दृष्टांतों से भरा पड़ा है । अगर कोई भी साधारण मनुष्य इन सूत्रों को अपने जीवन में उतार ले तो वह भी महान बनने की राह पर अग्रसर हो सकता है । स्वयं से भाग्य निर्माण करना आसान काम नहीं है । और वह भी तब जब आप विपरीत परिस्थिति में फंसे हुए हों ।  इसके लिए हमें लगन के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । सही दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना होगा । अपने भीत...

Anubhav ka mahetva अनुभब का जीवन मे महत्व

Image
      What is  importance of experience in life.                              .                                                                                            अनुभव जीवन--- जल के समान अनवरत गति से चलायमान है । जिस तरह प्रवाहित जल की राह में | बाधा आने पर वह अपनी दिशा बदल देता है । उसी तरह मनुष्य भी बाधाओं से बचाव के लिए अपने जीवन को नया आकार प्रदान करता है ।  यह सच बात है कि जीवन में आने वाली प्रत्येक बाधा अपने साथ एक नया अनुभव लिए हुए होती है । अनुभव ही हमें आने वाली विपदाओं से लड़ने का हौसला देता है । अनुभव जिंदगी का स्वयं द्वारा किया गया विश्लेषण है । सच्चा अनुभव तो तभी हासिल होता है जब हम किसी काम को स्वयं करते हैं । अनुभव का अहसास जीवन को सर...

Yojna kese banaye सुविचारित योजना कैसे बनाये

Image
               How to make any plan.                                                                          .                                        सुविचारित योजना ---किसी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाई जाती है । इससे कार्य में सफलता की संभावना बढ़ती है , लेकिन प्रायः लोग बिना किसी योजना के ही कार्य शुरू कर देते हैं और असफल होने पर निराश होते हैं । जबकि शास्त्रों में कहा गया है कि प्रयत्न करने से भी कोई कार्य नहीं पूर्ण हो पाता या सफलता नहीं मिलती तो कहीं न कहीं स्वयं का दोष है ।  योजनाबद्ध कार्य का उदाहरण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा कदम - कदम पर प्रस्तुत किया गया । लंका पर आक्रमण के पहले वहां की वस्तुस्थिति का अध्ययन करने के लिए उन्होंने...

कोरोना वायरस से बचाब के लिए इम्युनिटी सिस्टम कैसे मजबूत करें । इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं

Image
 सम्पूर्ण पूरे विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न गंभीर स्थिति स्वाभाविक रूप से मीडिया में हेडलाइन बनी हुई है । इस संदर्भ में और अन्यथा भी वायरस या बैक्टीरिया से संक्रमित होकर बीमार पड़ने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर इम्यून सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखने पर सभी चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञ एकमत हैं । ऐसे भी आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि देश में सभी उम्र के लोग पहले की तुलना में अधिक संख्या में बीमार पड़ रहे हैं और वह भी छोटे छोटे अंतराल में । आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ? मेरा स्पष्ट मत है कि इसका एक बड़ा कारण आम तौर पर लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होना है ।  इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के सेल्स ( कोशिकाओं ) , टिश्यूज ( ऊतकों ) तथा ऑर्गन्स ( अंगों ) का एक कांप्लेक्स नेटवर्क है जो आपस में मिलकर कीटाणुओं और रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करता है । इस सिस्टम के कारण हमारे शरीर को कीटाणुओं - रोगाणुओं की पहचान करने में मदद मिलती है और फिर अपने नेटवर्क के पार्टनर्स के साथ मिलकर उन्हें नष्ट करना संभव होता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रह पाता है । हमारा इम्यून सिस्टम अपने न...

सुबह के नाश्ते व भरपूर तरल पदार्थों से बढ़ेगी । इम्यूनिटी यह भी है जरूरी

Image
सुबह के नाश्ते व भरपूर तरल पदार्थों से बढ़ेगी । इम्यूनिटी यह भी है जरूरी                                                                 दिनचर्या में व्यायाम मे योग और मेडिटेशन के साथ सैर को भी शामिल करें ।                               ये आहार बढ़ाएंगे इम्यूनिटी      टमाटर में विटामिन के , विटामिन सी और फाइबर की बहुतायत होती है , इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है । संतरा , नींबू , आंवला , : मौसमी जैसे खट्टे फलों को अपने आहार का नियमित हिस्सा बनाएं ।             • रोज सुबह लहसुन की दो कलियों के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है ।  • मशरूम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले तत्व की प्रचुरता होती है ।  अंकुरित अनाज का भी सेवन करें । ...

Mantro ka mahetva मंत्रो का मनुष्य जीवन मे महत्व

Image
                Importance of mantra .                                                                                                                                                                                                                                             नमस्कार हिंदी पुंज में आपका स्वागत है।मनुष्य के जीबन में मंत्रो का महत्व के बारे में च...

Satvik daan ka mahatva सात्विक दान का महत्व

Image
               दान की महिमा                                                              .                                                                    नमस्कार हिंदी पुंज में आपका स्वागत है।आज हम सात्विक दान के बारे में चर्चा करेंगे ।।                                        सात्विक दान हमारे आध्यात्मिक ग्रंथों में दान की महिमा सर्वोपरि है । दान की प्रवृत्ति हमारी उन्नत एवं समृद्ध आध्यात्मिक संस्कृति का प्राण तत्व है । गीता के 17वें अध्याय में भगवान कृष्ण ने कहा है कि सात्विक दान ही उत्तम दान है । प्रायः देखा जाता है कि ...

Jivatma ka shatru जीवात्मा का शत्रु

Image
                          The enemy of the soul.                                                                                                                                                                                                                                              नमस्कार हिंदी पुंज में आपका स्वागत है। आज हम ...

Lakshya or jivan लक्ष्य और जीवन

Image
                Goals and life.                                                                                                                         .                                                                                                          नमस्कार हिंदी पुंज में आपका स्वागत है आज हम लक्ष्य  और जीवन पर चर्चा करेंगे ।मनुष्य को जीवन में सार्थक चीजें प्राप्त कर...