Hindi Punjशिक्षा • नौकरी • धर्म • स्वास्थ्य • उपयोगी जानकारी
Hindi Punj
हिंदी में सरल और उपयोगी जानकारी
ताज़ाHindi Punj पर नई और उपयोगी जानकारी पढ़ें
AdSense — Header/Top Ad

Hindi Punj पर आपका स्वागत है

शिक्षा, सरकारी नौकरी, धर्म, स्वास्थ्य और अन्य उपयोगी विषयों पर जानकारी।

नवीनतम पोस्ट

Sacche sadhu ki pahechan सच्चे साधु की पहचान

                                            साधु


Sacche sadhu ki pahechan

साधु ----जो चीजें नहीं देखनी चाहिए उन्हें मैं नहीं देखूगा । जो बातें नहीं सुननी चाहिए , जिन्हें सुनने से मानसिक अधोगति हो सकती है उससे मैं दूर रहूंगा । जो बातें नहीं सोचनी चाहिए , जिन्हें सोचने से अधोगति हो सकती है ऐसी बहुत सी बातें भी मैं नहीं सोचूंगा यही एक साधु का काम है । 
मान लीजिए , किसी ने आपको दो कटु बातें सुना दी । फिर गुस्से में आकर आप उसे मारें - पीटें तो यह बात ठीक नहीं है । ऐसे समय में आपको अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए । आपको अपने वचन पर नियंत्रण रखना चाहिए । कोई बात बोलने के पहले सोचें कि क्या बोलना चाहिए , क्योंकि बोलने के बाद मुश्किल हो जाती है । एक बार बोली गई वाणी को वापस लेना संभव नहीं होता । हमें हर परिस्थिति में संयम रखना चाहिए । अपने मन को काबू में रखना चाहिए । यही है एक साधु का लक्षण ।

 साधु बनने के लिए हिमालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है , घर में बैठकर भी साधु बना जा सकता है । साधु जैसा जीवन जिया जा सकता है । हर इंसान को साधु बनना चाहिए । पवित्र बनना चाहिए । हम शरीर को पवित्र रखने के लिए स्नान करते हैं , अन्यथा अस्वस्थ होते देर नहीं लगती । तीन दिन स्नान नहीं करने से आप अपने को अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं । ठीक वैसे ही मन अपवित्र रहने से . भी आप अपने को अस्वस्थ महसूस करने लगेंगे । 
इसलिए शरीर और मन को साफ - सुथरा रखना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है । इसी में हमारा हित छुपा है । जैसे शरीर को गंदा रखने से जल्दी रोग हो जाता है , उसी तरह मन को गंदा रखने से मनुष्य जल्द ही पशु जैसा बन जाता है । मनुष्य मात्र को ही साधु बनना है । इस जगत में मनुष्य के तन में आना उसी के लिए सार्थक है जिसका जीवन साधुतापूर्ण था , जो साधु थे । जो मनुष्य के तन में साधु का जीवन जी रहे हैं वे इस दुनिया में दोबारा नहीं आते हैं । उनका दोबारा जन्म नहीं होता है ।

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.
  • ()
  • ()
Show more
AdSense — Bottom Ad